Why is Silent Scream Yoga important today?

Silent Scream Yoga

         यह article उनके लिए है, जो खामोश हैं… पर अंदर से फूट चुके हैं।  
(This article is for those who are silent… but are torn from inside.) 

Friends, "There are some pains that we can never express... they just keep screaming silently inside. Silent Scream Yoga is for those voices that never come out — but need to be heard."  

क्या आप भी अंदर ही अंदर टूट चुके हैं, लेकिन ज़ुबान पर खामोशी है? 

शरीर मुस्कुरा रहा है, लेकिन आत्मा रोज़ रोती है। 
चेहरा चमक रहा है, पर दिल घुट रहा है। 
आपके आसपास लोग हैं, लेकिन भीतर एक अदृश्य अकेलापन है — जो ना कह सकते हैं, ना     सह सकते हैं। 

Silent Scream Yoga — उन सबके लिए है, जो चुप हैं…लेकिन कुछ कहना चाहते हैं।  

ये योग उनके लिए है जो बोल नहीं पाते, सिर्फ सहते हैं। 

कभी-कभी हमारी भावनाएँ इतनी गहरी होती हैं कि हम उन्हें शब्दों में नहीं कह पाते। 
कोई सुनता नहीं, कोई समझता नहीं — और हम मुस्कुराते रहते हैं… बस जीने का दिखावा करते हैं। 

इस योग का मकसद है — बिना बोले वो सब बाहर निकालना 
जो आपने सालों से भीतर दबा रखा है। 

Silent Scream Yoga क्या है? 

Silent Scream Yoga एक ऐसा प्रैक्टिस है, जिसमें आवाज़ की ज़रूरत नहीं होती — 
सिर्फ आपकी भावनाओं की ईमानदारी चाहिए। 

यह योग शारीरिक नहीं, भावनात्मक डिटॉक्स है। 

Silent Scream Yoga क्यों  ज़रूरी है आज? 

  • सोशल मीडिया पर सब "ठीक" दिखते हैं, मगर असल में mental breakdown की कगार पर हैं। 
  • रिश्ते सतही हो गए हैं — कोई गहराई में नहीं उतरता। 
  • हर इंसान कुछ ऐसा झेल रहा है जो वो किसी से कह नहीं सकता। 

इसलिए ज़रूरी है एक ऐसी प्रैक्टिस जो आवाज़ नहीं, आपकी आत्मा सुने। 

 

Silent Scream Yoga Sequence (7-Minute Emotional Release Flow) 

  1. Balasana (बालासन) – चुप्पी में लौटना 

    झुक जाओ… जैसे आत्मा जमीन से माफी मांग रही हो। 


  2. Seated Heart Opener –


  3. दिल को खोलो अपनी छाती को ऊपर उठाओ, जैसे किसी अनकहे दर्द को आसमान में उड़ने दो। 

 

  1. Exhale With Fist – गहरी साँस, मुट्ठी में ग़ुस्सा 

    मुट्ठियाँ भींचो, और बाहर निकालो वो जो कह नहीं पाए। 

 

  1. Silent Shout – मुँह से चीख निकालने का भाव, बिना आवाज़ 

    मुँह खोलो, जैसे अंदर की चीख़ निकल रही हो… लेकिन आवाज़ मत निकालो। 
    (ये सबसे ताकतवर हिस्सा है) 

 

  1. Tears Allowed Pose – बस बैठो… और बहने दो 

    जो आंसू आएं, बहने दो। बिना रोकटोक। 

 

  1. Savasana With Hand On Heart – अब सब कुछ छोड़ दो 

    बस अपने दिल पर हाथ रखो, और कहो – "मैं सुन रहा हूँ, मैं यहीं हूँ।" 

 

ये योग करने के बाद क्या महसूस होगा? 

  • हल्कापन 
  • गले की गांठ खुलना 
  • गुस्से का पिघल जाना 
  • बिना कहे सुने जाने का एहसास 
  • और सबसे ज़रूरी — खुद से एक रिश्ता 

ये सिर्फ योग नहीं है, ये खुद से मिलने की क्रांति है। 

Silent Scream Yoga हर उस इंसान के लिए है जिसने कभी कहा हो – 
"कोई समझता ही नहीं..." 

अब ज़रूरत किसी के समझने की नहीं। 
ज़रूरत है खुद को महसूस करने की। 

अंत में बस एक बात... 

अगर आप ये पढ़ते-पढ़ते भीतर से कुछ हिला हुआ सा महसूस कर रहे हैं, 
तो आज रात 5 मिनट… अकेले में बैठिए, 
और Silent Scream Yoga की शुरुआत कीजिए। 

आपको कोई नहीं रोकेगा, 
क्योंकि अब… आप खुद को सुनने वाले हैं। 

अगर ये आपके दिल को छू गया हो, तो इसे ज़रूर किसी एक ऐसे इंसान के साथ साझा करें — जो बाहर से ठीक है, लेकिन भीतर से बिल्कुल अकेला। 

Read it again and again and do this for a week if you get benefited then comment and share this blog with your near and dear. 

 

0 comments